CG : ग्राम पंचायतों में रोजगार सह आवास दिवस आयोजित …

CG : ग्राम पंचायतों में रोजगार सह आवास दिवस आयोजित …

कोरिया । कलेक्टर रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार जिले की ग्राम पंचायतों एवं कार्यस्थलों पर रोजगार सह आवास दिवस मनाया गया। बारिश के बीच चावल महोत्सव के साथ आयोजित कार्यक्रम में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं विकसित भारत जीरामजी अभियान के कार्यों की समीक्षा की गई। श्रमिकों की मांग, शिकायतों और लंबित मामलों के निराकरण पर भी पहल की गई।

पंजीकृत श्रमिकों के लंबित भुगतान की जानकारी दी गई। विकसित भारत जीरामजी के तहत जल संरक्षण, भूजल संवर्धन, बालिका शौचालय एवं मुक्तिधाम शेड से जुड़े कार्यों की जानकारी देकर ग्रामीणों की मांग एवं सुझाव लिए गए।

आवास निर्माण पर जोर

प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित निर्माण कार्यों की समीक्षा कर हितग्राहियों को शीघ्र निर्माण पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया। जियो टैगिंग और स्वीकृत आवासों को समय पर पूर्ण कराने की कार्ययोजना भी बनाई गई।

महिला समूहों को जिम्मेदारी

आजीविका डबरियों में मत्स्य पालन और प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों को संसाधन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी महिला स्व-सहायता समूहों को दी गई, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके।

जल संरक्षण पर जागरूकता

ग्रामीणों को वर्षा जल संरक्षण और रेन वाटर हार्वेस्टिंग के महत्व की जानकारी दी गई। मनरेगा के प्रगतिरत कार्य शीघ्र पूरे करने तथा मांग आधारित नए कार्य शुरू करने पर भी चर्चा हुई।

गुणवत्तापूर्ण कार्यों का संकल्प

‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान‘ अभियान के तहत बालिका शौचालय निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने तथा ग्रामसभा के प्रस्तावों के आधार पर प्राथमिकता वाले कार्य दिसंबर 2026 तक पूरे करने की रूपरेखा बनाई गई। साथ ही सभी कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने का संकल्प लिया गया।

See also  CG : CM साय ने एकलव्य विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार को लेकर कलेक्टर को दिए कार्रवाई के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *