राजनांदगांव : रानीसागर तालाब में 20 अगस्त को मॉक ड्रिल का आयोजन

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव । राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा राज्य में आपदा को दृष्टिगत रखते हुए 20 अगस्त 2026 को राजनांदगांव शहर के रानीसागर तालाब में काल्पनिक अभ्यास कार्यक्रम (मॉक ड्रिल) का आयोजन किया गया है। मॉक ड्रिल में आपदा के समय होने वाले कार्यों का अभ्यास कराया जाएगा। आयोजन के संचालन के डिप्टी कलेक्टर श्रीकांत कोराम को जिले के लिए इंसिडेंट कमांडर, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अनुभाग के लिए इंसिडेंट कमांडर, सभी तहसीलदारों को तहसील के लिए इंसिडेंट कमांकर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपा गया है।

See also  राजनांदगांव : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के आयोजन के संबंध में प्रशिक्षण संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *