CG : जिले में 1 जून से अब तक 678.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

धमतरी, जिले में मानसून के दौरान इस वर्ष अब तक सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से 9 अगस्त 2026 तक जिले में औसत 678.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इस अवधि में पिछले 10 वर्षों के आधार पर जिले की औसत वर्षा 620.7 मिलीमीटर है। इस प्रकार जिले में अब तक औसत वर्षा की तुलना में 109.4 प्रतिशत वर्षा दर्ज हुई है।
 तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार धमतरी तहसील में 716.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है, जो औसत 627.3 मिलीमीटर की तुलना में 114.2 प्रतिशत है। कुरूद में 649.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो औसत 579.2 मिलीमीटर का 112.2 प्रतिशत है। मगरलोड में 675.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है, जो औसत 594.6 मिलीमीटर का 113.5 प्रतिशत है।


  इसी तरह नगरी में 540.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है, जो औसत 598.5 मिलीमीटर का 90.3 प्रतिशत है। भखारा में 698.0 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो औसत 653.5 मिलीमीटर का 106.8 प्रतिशत है। कुकरेल में 684.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो औसत 625.8 मिलीमीटर का 109.4 प्रतिशत है।
  आज 9 अगस्त को जिले में औसत 22.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। तहसीलवार आज की वर्षा में कुरूद में सर्वाधिक 64.2 मिलीमीटर, धमतरी में 15.8 मिलीमीटर, मगरलोड में 14.6 मिलीमीटर, नगरी में 13.0 मिलीमीटर, भखारा में 19.0 मिलीमीटर तथा कुकरेल में 2.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
जिले में तहसीलवार वर्षा की स्थिति पर प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा वर्षा एवं मौसम की स्थिति के अनुसार संबंधित विभागों को आवश्यक समन्वय एवं सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

See also  Bilaspur में बड़ी कार्रवाई: बालाजी गैस एजेंसी से 939 सिलेंडर जब्त, बुकिंग के बाद भी नहीं हो रही थी डिलीवरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *