बिलासपुर : आकाशीय बिजली गिरने से 2 की मौत

 आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई l गुरुवार दोपहर खेत में काम करते समय तेज बारिश से पहले जोरदार बादल गरजे और दोनों गाज की चपेट में आ गए। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है ल गुरुवार को ग्राम खुडूभाठा निवासी भरत तिवारी (45) पिता भागवत तिवारी पेशे से किसान थाl वह अपने गांव के ही गौरीशंकर केवंट पिता लाला केवंट (45) को लेकर खेत में काम करने गया था l दोपहर में दोनों खेत में काम कर रहे थे l

तभी अचानक बादल गरजने लगा और और बारिश शुरू हो गई l इस दौरान बारिश से बचने के लिए दोनों एक पेड़ के नीचे चले गए l इस दौरान बादल से आकाशीय बिजली गिरी और दोनों लोग उसके चपेट में आ गए, जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन खेत पहुंच गए, जहां पेड़ के नीचे दोनों बेहोशी की हालत में मिले l परिजन उन्हें तत्काल मस्तूरी स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया l इसकी जानकारी पुलिस को दी गई l पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है l शुक्रवार को उनके शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

See also  रायपुर प्रेस क्लब गोलीकांड पर छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब सख्त, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *