राजनांदगांव : सौर ऊर्जा का उपयोग करने किया गया जागरूक…

डोंगरगांव| ग्राम कुमरदा में पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के नेतृत्व में महिला समूह की सदस्यों, राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने हाथ में पोस्टर-बैनर तथा सोलर प्लेट लेकर ग्राम में जागरूकता रैली निकाली। रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी बसंत कुमार यादव ने बताया कि मुख्य वक्ता फूलबासन बाई ने सौर ऊर्जा तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर के बारे में जानकारी दी।

ग्राम पंचायत के पास मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को सोलर प्लेट लगवाकर सौर ऊर्जा का उपयोग कर बिजली बचाने का आव्हान किया। इस अवसर पर सरपंच नूनकरन भूआर्य, धनंजय गंजीर, डीसी बिहान, विजय कोसमा, नवीन साहू, संस्था के प्रभारी प्राचार्य अखिल कुमार पटेल, व्याख्याता वीरेंद्र वैष्णव, ऋषि कुमार आदि मौजूद थे।

See also  CG में 17 आपराधिक मामलों के आरोपी ‘मराठा’ पर NSA की कार्रवाई, 3 महीने के लिए जेल भेजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *