राजनांदगांव : मासिक बैठक में तिरंगा यात्रा की तैयारी पर चर्चा…

डोंगरगांव| भारतीय जनता पार्टी कुमरदा मंडल की मासिक बैठक ग्राम कलडबरी में हुई। जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के निर्देशन व मंडल अध्यक्ष हृदय राम देवांगन की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व में किए गए संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई।

आगामी कार्यक्रमों व संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा और रणनीति पर चर्चा की गई। 14 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की तैयारी व आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य वक्ता जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव, मंडल प्रभारी जगजीत सिंह भाटिया, जिपं सभापति गोपाल सिंह भुआर्य, किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश शर्मा, जिला मंत्री बोधन साहू मौजूद रहे।

See also  राजनांदगांव : साहू संघ के सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त हुए घनेंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *