राजनांदगांव : डॉ. रमन बोले- शिवभक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति से बनेगा विकसित भारत…

राजनांदगांव , सावन के दूसरे सोमवार को नंदई चौक में भारतीय जनता पार्टी ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान बोल बम के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, महापौर मधुसूदन यादव और पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करने के साथ बेलपत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था से सराबोर कांवड़ यात्रा जब राष्ट्रभक्ति से जुड़ती है तो यह समाज में एकता और देशप्रेम का संदेश देती है। तिरंगा यात्रा, बागेश्वर धाम के प्रयास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान जैसे प्रयास विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देते हैं। शिवभक्ति और राष्ट्रभक्ति के भाव से ही भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल करने का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है। महापौर मधुसूदन यादव ने कांवड़ यात्रा को सनातन संस्कृति, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों के स्वागत से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया।

तिरंगा यात्रा का भी स्वागत: कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम की तिरंगा यात्रा का भी स्वागत-अभिनंदन किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान और वंदे मातरम् का सामूहिक गान हुआ। कार्यक्रम के अंत में जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विष्णु साव, मंडल अध्यक्ष गोलू गुप्ता, सुमित भाटिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष चिंटू सोनकर, डीसी जैन, हरजीत सिंह भाटिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष दादूराम सोनकर, महिला मोर्चा की मधु बैद, रूपचंद भीमनानी, मूलचंद भंसाली, भागचंद गीडिया, रोहित चंद्राकर, नमिताभ जैन, निगम सभापति पारस वर्मा, केवरा विजय राय, रवि सिन्हा, जैनम बैद आदि मौजूद रहे।

See also  CM साय आज ग्रीन स्टील एंड माइनिंग समिट में होंगे शामिल, उद्योग और निवेश पर रहेगा फोकस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *