राजनांदगांव : नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया था यूपी, किया दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार…

डोंगरगांव , नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर ने बताया कि प्रार्थिया ने थाना डोंगरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 8 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे होटल से नाश्ता लेने जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने बालिका की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगांव में धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम को आरोपी व नाबालिग बालिका की तलाश के लिए लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश रवाना किया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस ने 9 अगस्त को ग्राम निहालीपुरवा थाना फूलबेहड़ जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश में आरोपी की पतासाजी कर नाबालिग बालिका को बरामद किया। मामले में आरोपी मोहित कुमार गौतम पिता राधेश्याम गौतम (23 वर्ष) निवासी निहालीपुरवा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

See also  CG : टैक्स नहीं भरा तो सख्ती, रहेजा बिल्डर्स के नल कनेक्शन काटे गए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *