– मोहला, मानपुर एवं अंबागढ़ चौकी विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में होगा शिविरों का आयोजन
मोहला । बस्तर मुन्ने अभियान के अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों एवं कर्मकारों के पंजीयन, नवीनीकरण तथा विभिन्न श्रम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिले में मोबाइल कैंप शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन में आयोजित किए जा रहे इन शिविरों के संबंध में प्रभारी श्रम पदाधिकारी समीर मिश्रा ने बताया कि श्रमिकों एवं कर्मकारों को उनके ग्राम स्तर पर ही पंजीयन, नवीनीकरण तथा योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकासखंडवार विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं उनके आश्रित ग्रामों में मोबाइल कैंप लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य अधिक से अधिक श्रमिकों को शासन की श्रम कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है।
उन्होंने बताया कि अगस्त माह में जिले के तीनों विकासखंडों के विभिन्न ग्रामों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।आगामी शिविरों के अंतर्गत विकासखंड मोहला के 9, विकासखंड मानपुर के 7 तथा विकासखंड अंबागढ़ चौकी के 6 ग्राम पंचायतों एवं उनके आश्रित ग्रामों** में मोबाइल कैंप लगाए जाएंगे।
– श्रमिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचने की अपील
श्रम विभाग ने जिले के सभी श्रमिकों एवं कर्मकारों से अपील की है कि वे अपने संबंधित ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाले मोबाइल कैंप में उपस्थित होकर पंजीयन, पंजीयन नवीनीकरण तथा पात्रतानुसार विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। ग्राम स्तर पर आयोजित इन शिविरों का लाभ उठाकर श्रमिक शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ सकते हैं।
– पंजीयन एवं नवीनीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज
शिविर में पंजीयन एवं नवीनीकरण के लिए श्रमिकों को निम्न दस्तावेजों की मूल प्रति साथ लाना आवश्यक है— आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, स्व-घोषणा प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (सरपंच/पटवारी द्वारा जारी, मोबाइल नंबर (OTP हेतु), अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों से अपील की गई है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित शिविर स्थल पर उपस्थित होकर मोबाइल कैंप की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।


















Leave a Reply