राजनांदगांव : आराधना : बाबा बैजनाथ शिवलिंग का कमल से किया अभिषेक…

राजनांदगांव| मिथिला धाम गणेश हनुमान मंदिर परिसर में स्थापित बाबा बैद्यनाथ शिवलिंग का पूरे सावन भर विभिन्न प्रकार के वस्तुओं से अभिषेक किया जा रहा है, जो की अत्यधिक लाभप्रद है। इसके यजमान अंबिका चौधरी-मनोज चौधरी साथ में अनेक भक्तजन हरियाली अमावस्या पर बुधवार को कमल फूल से अभिषेक कर भगवान की पूजा अर्चना की।

मिथिला धाम मंदिर में स्थापित बाबा बैजनाथ शिवलिंग पर प्रतिदिन कांवर से जल लाकर भक्तजन जलाभिषेक भी करते हैं। संपूर्ण पूजा मंत्रोचार विद्वान पंडित देवानंद झा संपन्न कराते हैं। मंदिर समिति के संरक्षक अशोक चौधरी ने सभी भक्तजनों को सावन महीने के पुण्य दिनों में उपस्थित होकर धार्मिक उत्सव का लाभ उठाने की अपील की है।

See also  राजनांदगांव : तीन मरीजों की हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी, दूसरे दिन ही चलने लग गए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *