राजनांदगांव : देशवासियों में आजादी के लिए अलख जगाने वाले राष्ट्रगीत वंदेमातरम् की अक्षुण्य गाथा की फोटो प्रदर्शनी में झांकी

राजनांदगांव : देशवासियों में आजादी के लिए अलख जगाने वाले राष्ट्रगीत वंदेमातरम् की अक्षुण्य गाथा की फोटो प्रदर्शनी में झांकी

– पार्षद शिव वर्मा एवं नगर निगम आयुक्त जीआर मरकाम ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
– हर घर तिरंगा अभियान तथा वंदेमातरम् के उत्साह एवं ऊर्जा को चिर स्मरणीय बनाए रखने सेल्फी जोन में नागरिक ले रहे सेल्फी
राजनांदगांव । जनसंपर्क विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा, वंदे मातरम् एवं भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस थीम पर नगर पालिक निगम राजनांदगांव के टाऊन हाल में विशेष फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। फोटो प्रदर्शनी में वंदेमातरम् का उद्घोष करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की गाथा एवं उपलब्धियों को संजोया गया है। फोटो प्रदर्शनी में हर घर तिरंगा अभियान तथा वंदेमातरम् के उत्साह एवं ऊर्जा को चिर स्मरणीय बनाएं रखने के लिए सेल्फी जोन भी बनाया गया है, जिसमें नागरिक अपनी सेल्फी ले रहे है। इसी कड़ी में आज टाऊन हाल में पार्षद शिव वर्मा शिव वर्मा, नगर निगम आयुक्त जीआर मरकाम सहित अन्य पार्षदों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा शिविर की प्रशंसा की।
  हर घर तिरंगा अभियान के तहत वंदेमातरम् की भावना का आह्वान करते हुए देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साहस एवं बलिदान का स्मरण करते हुए वंदेमातरम् के गौरवशाली 150 वर्षों की झांकी प्रस्तुत की गई है। नागरिक कार्यालयीन दिवस में नगर पालिक निगम राजनांदगांव के टॉऊन हाल में पहुंचकर विशेष फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते हैं। फोटो प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग की पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन एवं शासन की योजनाओं से संबंधित पाम्पलेट्स एवं किताबों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष एवं देशवासियों में आजादी के लिए अलख जगाने वाले राष्ट्रगीत वंदेमातरम् की अक्षुण्य कथा को फोटो प्रदर्शनी मेें सहेजा गया है।

See also  भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का भव्य अनावरण, मंत्री ओपी चौधरी और श्याम बिहारी जायसवाल ने दिया एकता का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *