राजनांदगांव : स्वतंत्रता दौड़, तिरंगा रैली में छलकी देशभक्ति, स्वच्छता का दिया संदेश …

राजनांदगांव : स्वतंत्रता दौड़, तिरंगा रैली में छलकी देशभक्ति, स्वच्छता का दिया संदेश …

राजनांदगांव l स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने स्वतंत्रता दौड़, तिरंगा रैली कराई। आयोजन अंतर राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम खेल परिसर मैदान, गौरव पथ में हुआ। महापौर मधुसूदन यादव, कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर दौड़, रैली को रवाना किया। कार्यक्रम की थीम हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग रही। बच्चों, युवाओं समेत हर उम्र के लोग हाथ में तिरंगा लेकर शामिल हुए। आयोजन स्थल देशभक्ति के नारों से गूंजा।

दौड़, रैली अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम खेल परिसर मैदान से शुरू होकर गौरव पथ, वीआईपी रोड, अंबेडकर चौक से निकली। दिग्विजय स्टेडियम के सामने से होकर वापस वीआईपी रोड के रास्ते अंतर राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम खेल परिसर मैदान में समापन हुआ। महापौर मधुसूदन यादव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने जिले वासियों को शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत 9 अगस्त से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में अलग-अलग कार्यक्रम हो रहे हैं। रैली में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल, खूबचंद पारख, संतोष अग्रवाल, सुरेश एच लाल, संतोष पिल्ले, जिला पंचायत सीईओ दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, आयुक्त निगम जीआर मरकाम, एसडीएम गौतम पाटिल, डीईओ प्रवास सिंह बघेल, जिला खेल अधिकारी ए एक्का शामिल हुए।

See also  राजनांदगांव : संकोच तोड़ 30 हजार महिलाओं तक पहुंचाया स्वच्छता का संदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *