CG : शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

CG : शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

दंतेवाड़ा । शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दंतेवाड़ा में नवागत छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन (दीक्षारंभ) कार्यक्रम 2026 का सफल आयोजन किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर मार्गदर्शन कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. एम. प्रसाद ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए लागू की गई नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं और उसके दूरगामी लाभों पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की संयोजक धारणा ठाकुरने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के स्वरूप, क्रेडिट सिस्टम, बहु-विषयक अध्ययन और कौशल विकास के अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रचार-प्रसार और मार्गदर्शन हेतु बी.ए., बी.एससी. एवं बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालयीन एम्बेसडर के रूप में चयनित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. शिखा सरकार, डॉ. रत्नबाला मोहंती सहायक प्राध्यापक रेशमा एक्का, डॉ. दिनेश कुमार लहरी, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. भारती रजक, एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

See also  CG : जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेला 19 अगस्त को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *