CG : लंबित वेतन निर्धारण और पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए 19 अगस्त को विशेष शिविर…

मनेन्द्रगढ़ में लगेगा शिविर, संबंधित कार्यालयों को दस्तावेजों सहित उपस्थित होने के निर्देश

कोरिया । संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन, अम्बिकापुर संभाग द्वारा एमसीबी एवं कोरिया जिले के आहरण एवं संवितरण कार्यालयों में लंबित वेतन निर्धारण एवं पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए 19 अगस्त 2026 को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के सभाकक्ष में किया जाएगा।

शिविर में संबंधित कार्यालयों के लंबित प्रकरणों का मौके पर निराकरण किया जाएगा। इसके लिए कार्यालय प्रमुखों को अपने कार्यालय के लंबित वेतन निर्धारण एवं पेंशन प्रकरणों से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों सहित पेंशन कक्ष प्रभारी अथवा संबंधित लिपिक को अनिवार्य रूप से उपस्थित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

शिविर में उपस्थिति का समय प्रातः 11 बजे निर्धारित किया गया है। अधिकारियों से कहा गया है कि लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

See also  CG : कोरिया की बहनों का फौजी भाइयों के नाम प्यार, भेजीं हजारों राखियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *