CG : भालुओं का आतंक, ग्रामीणों पर किया हमला, दो की हालत गंभीर…

CG : भालुओं का आतंक, ग्रामीणों पर किया हमला, दो की हालत गंभीर…

पिथौरा , समीपस्थ बलौदाबाजार जिले के देवपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम धमनपुरा में भालुओं के हमले से तीन ग्रामीण घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के पश्चात दो गंभीर घायलों को महासमुंद जिला अस्पताल भेजा गया है। वन विभाग द्वारा घायलों को दो-दो हजार रुपये की तात्कालिक सहायता प्रदान की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल देवपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम धमनपुरा निवासी ग्रामीण मशरूम (फुटू) एकत्र करने जंगल गए थे।

इस दौरान जंगल में भालुओं से सामना होने पर हेमसागर बरिहा (65 वर्ष) और रूपेश (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, इसी घटना में मायाराम (45 वर्ष) को भी चोटें आईं। ग्रामीणों की सूचना पर 112 एम्बुलेंस के माध्यम से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मायाराम को छुट्टी दे दी गई, जबकि हेमसागर और रूपेश की स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल महासमुंद रेफर किया गया। देवपुर रेंजर संतोष पैकरा ने बताया कि कक्ष क्रमांक 242 में भालू के हमले की घटना हुई है। सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया है और नियमानुसार राहत प्रक्रिया की जा रही है।

See also  CG : मुख्यमंत्री साय ने स्व कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर किया नमन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *