सिंगरौली में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों संग बैठीं राज्यमंत्री राधा सिंह, विशेष मध्यान्ह भोज का आयोजन

सिंगरौली
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले भर के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए विशेष मध्यान्ह भोज का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय विशेष मध्यान्ह भोज कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करौटी में आयोजित हुआ, जहां स्वतंत्रता दिवस समारोह की मुख्य अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री

राधा सिंह ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर विशेष मध्यान्ह भोज किया
इस अवसर पर सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्र, सिंगरौली विधायक राम निवास शाह, कलेक्टर गौरव बैनल, पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम., भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी, एसडीएम सुरेश जाधव, जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी, डीपीसी आर.एल शुक्ला,  सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।विशेष मध्यान्ह भोज में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया तथा उनसे आत्मीय संवाद भी किया। इस दौरान बच्चों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा करना तथा उनमें राष्ट्रीय पर्व के प्रति उत्साह, देशभक्ति एवं सामूहिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना रहा। मध्यान्ह भोज उपरांत मुख्य अतिथि श्रीमती राधा सिंह सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

See also  भोपाल बायपास होगा 6-लेन, ₹1757 करोड़ से भोपाल-विदिशा रोड भी बनेगी फोरलेन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *