राजनांदगांव : स्कूल के अतिरिक्त कक्ष, मंच और डोम शेड किया लोकार्पण…

राजनांदगांव| ग्राम जंगलेसर के शासकीय विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह शामिल हुए। उन्होंने प्राथमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष, नवीन मंच एवं डोम शेड का लोकार्पण किया। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति दी। अभिषेक सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष प्रतिमा पप्पू चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति देवकुमारी साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अनीता सिन्हा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोहित चंद्राकर, राजनांदगांव पश्चिम मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, मंडल उपाध्यक्ष पप्पू चंद्राकर, मंडल महामंत्री मोती देवांगन, भाजयुमो महामंत्री सौरभ साहू आदि मौजूद थे।

See also  शहीद जवान की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी, बोले- सगी बहन से बढ़कर बहन मिली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *