राजनांदगांव : रोड चौड़ी करने पेड़ काटा, आशियाना उजड़ा तो कटे तने पर ही डटे रहे पक्षी…

राजनांदगांव : रोड चौड़ी करने पेड़ काटा, आशियाना उजड़ा तो कटे तने पर ही डटे रहे पक्षी…

राजनांदगांव | सड़क चौड़ीकरण के लिए जंगलपुर गांव के पास सड़क किनारे लगे पेड़ को काटा गया। पेड़ पर रहने वाले पक्षियों के लिए यही कटाई मुसीबत बन गई। पेड़ कटने के बाद पक्षियों ने अपना ठिकाना नहीं छोड़ा है। कटे हुए पेड़ के हिस्से पर पक्षी बैठे हैं, उनके बच्चे उड़ने की स्थिति में नहीं हैं।

बच्चों को छोड़कर जाने के बजाय पक्षी उसी कटे पेड़ के आसपास मंडरा रहे हैं। सड़क चौड़ीकरण का काम जरूरी है, लेकिन इसके साथ पर्यावरण और पेड़ों पर निर्भर पक्षियों के आशियाने का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है।

See also  सरगुजा-बस्तर में डेयरी सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *