राजनांदगांव : आज किया जाएगा नेम राजुल की कथा का मंचन…

डोंगरगांव|नगर में चल रहे चातुर्मास को लेकर श्रावक-श्राविकाओं में धर्म-आराधना के साथ धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों को लेकर भी उत्साह बना हुआ है। इसी क्रम में महिला मंडल के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली नेम-राजुल की कथा का नाट्य मंचन 18 अगस्त को रात 8 बजे किया जाएगा।

नाट्य मंचन के माध्यम से भगवान नेमिनाथ व राजुल के जीवन प्रसंग को प्रस्तुत करते हुए त्याग, वैराग्य, करुणा, आस्था और आत्मकल्याण का संदेश दिया जाएगा। आयोजन को लेकर महिलाओं के साथ श्रावक-श्राविकाओं में भी उत्सुकता बनी हुई है।

See also  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *