डोंगरगढ़/मुढ़ीपार , स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए नवापारा नगर की होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. विधि जैन को रायपुर में आयोजित समारोह में जीवन रक्षक गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह समारोह प्रभा फाउंडेशन व डॉ. त्रिवेदीज होम्योपैथी क्लिनिक ने आयोजित किया था। जहां समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय, उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं का सम्मान किया गया। डॉक्टर विधि मुढ़ीपार निवासी गौतम चंद जैन की पुत्री है।
डॉ. जैन को यह सम्मान रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदान किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, छत्तीसगढ़, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, विधायक रायपुर नगर पश्चिम राजेश मूणत, विधायक रायपुर नगर उत्तर पुरंदर मिश्रा, विधायक रायपुर ग्रामीण मोतीलाल साहू व महापौर रायपुर नगर निगम मीनल चौबे सहित अन्य उपस्थित रहे। डॉ. विधि ने प्रभा फाउंडेशन व डॉ. त्रिवेदीज होम्योपैथी क्लिनिक के डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी का आभार व्यक्त किया।














Leave a Reply