कोरबा : कनकेश्वर धाम में गिरी आकाशीय बिजली, आधा दर्जन पक्षियों की मौत; एक शख्स झुलसा

कोरबा के ग्राम कनकी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कनकेश्वर धाम में आकाशीय बिजली गिरने के कारण आधा दर्जन प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई। वहीं, मेले में मनिहारी की दुकान लगाने पहुंचा एक व्यापारी झुलस गया। 

जानकारी के मुताबिक, कोरबा के प्रसिद्ध कनकेश्वर धाम में आकाशीय बिजली गिरने से करीब आधा दर्जन प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में एक व्यापारी भी झुलस गए हैं। जिसे उपचार के लिए शहर के निजी अस्प्ताल में भर्ती किया गया है। सावन के पवित्र महिने के दौरान मंदिर परिसर में मेला लगा हुआ है जहां अचानक मौसम का मिजाज बदला और बारिश शुरु हो गई। इस दौरान तेज आवाज के साथ बादल गरजे और पेड़ों पर बैठे पक्षियों पर बिजली गिरी जिससे कई पक्षियों की मौत हो गई। वहीं मनिहारी की दुकान लगाने वाले करतला निवासी नीलकंठ केंवट की दुकान में आग लग गई और वो झुलस गया। 

See also  जहां अस्पताल पहुंचने में लगते थे 6 घंटे, वहां NMDC ने शुरू की मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *