राजनांदगांव : बरारमुंडी में रुद्राभिषेक, मानस गोष्ठी आज से…

अंबागढ़ चौकी| ग्राम बरारमुंडी में 20 से 24 अगस्त लगातार तीसरे वर्ष शिवनाथ नदी के तट में श्रीतारकेश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ रुद्राभिषेक श्रावणी पूजा महामृत्युंजय जप व मानस संगोष्ठी का आयोजन किया गया। रुद्राभिषेक शिव पूजन प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक उसके बाद प्रवचन, 23 अगस्त मानस संगोष्ठी होगा।

इसमें वक्ता वेश कुमार साहू, सोनवती यादव, मदन लाल, निर्मला बोरकर, त्रिवेणी प्रसाद साहू, कनस कोमरे, कुंज लता, हरमुख, घणाराम साव, राजहंस भरद्वाज, उजागर भंडारी, सुरेंद्र शास्त्री होंगे। भक्ति संगीत भजन प्रकाश कपूर, अर्जुन दास साहू, सर्वेंद्र विनायक, जगन्नाथ साहू, जनक सोनवानी, राजकुमार सहारे, अंतिम प्रस्तुति आजंनेय मानस परिवार भगत सिंह चौक अंबागढ़ चौकी की होगी। कार्यक्रम में विशेष सहयोग पंडित पवन तिवारी, रंजीत दुबे, शुभम तिवारी, आर्यन तिवारी, प्रशांत शर्मा, बलराम गिरी गोस्वामी, मालती गोस्वामी, जीवराखन साहू, सुमित्रा साहू आदि हैं।

See also  राजनांदगांव : गौरव पथ से लेकर बसंतपुर तक जाने वाली सड़क बदहाल, राहगीर परेशान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *