राजनांदगांव : कलेक्टर ने अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र कल्लूबंजारी का किया निरीक्षण – सेवा सेतु पोर्टल पर विवाह पंजीयन आवेदन की स्थिति स्वयं देखी

राजनांदगांव : कलेक्टर ने अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र कल्लूबंजारी का किया निरीक्षण - सेवा सेतु पोर्टल पर विवाह पंजीयन आवेदन की स्थिति स्वयं देखी

– पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने ग्रामीणों से की अपील
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम कल्लूबंजारी स्थित अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही ऑनलाइन सेवाओं तथा विभिन्न प्रमाण पत्रों से संबंधित आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने पोर्टल पर विवाह पंजीयन के एक आवेदन की स्थिति स्वयं देखकर आवेदन के विभिन्न चरणों एवं उसके निराकरण की प्रक्रिया की जानकारी ली। कलेक्टर ने केन्द्र में प्राप्त आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदनों की भी समीक्षा की। उन्होंने इन सेवाओं के अंतर्गत लंबित एवं निराकृत प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली तथा लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने डिजिटल सुविधा केन्द्र में आए ग्रामीणों से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घरों में सौर पैनल स्थापित कराने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों को योजना के अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी, बिजली बिल में होने वाली बचत तथा पंजीयन से लेकर सौर संयंत्र स्थापना तक की पूरी प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों को योजना से जुडऩे के लिए प्रेरित किया।

See also  राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्राम पंचायत बम्हनी का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *