छत्तीसगढ़

कोरिया : नवविवाहिता सुसाइड मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार

जिले के अंतर्गत आने वाला काठकोना कालरी का मामला है एक नव विवाहिता ने ससुराल पक्ष से तंग आकर आखिरकार अपने ही घर के मेयार में अपने स्वयं के दुपट्टे से फंदा बनाकर अपनी जान दे दी।
 आलिया की शादी 3 वर्ष पूर्व ही बिलासपुर खपरगंज के कबाड़ि व्यवसाय जुनैद से हुआ था जब से शादी हुई थी तभी से दहेज प्रताड़ना की शिकायत आ रही थी इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कोरिया से लिखित शिकायत की गई थी जिसे महिला सेल में केस को ट्रांसफर कर दिया गया था लोगों की माने तो काउंसलिंग भी एक बार किया गया था जिसमें लड़की जाने को तैयार हो गई थी पर उसे यह कहा गया कि अगली बार काउंसलिंग में जब आना तो अपना कपड़ा वगैरह सब लेकर आना और इसके बाद जुनेद तुम्हें लेने आएगा और चले जाना और आलिया तैयार भी हो गई थी लेकिन दूसरी काउंसलिंग हुआ ही नहीं जुनेद या उसके परिवारवाले आज तक उसे लेने नहीं आए फिर उनके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला वहीं से दर्ज हुआ इस संबंध में कई बार बिलासपुर नोटिस भेजा गया पर वह नहीं मिला और उसे दोबारा किसी तरह की कोई भी संपर्क पुलिस विभाग को भी नहीं हो पाया।

इधर आलिया दूसरी काउंसलिंग का इंतजार करती रही क्योंकि उसके मन में अपने पति जुनैद को लेकर कहीं ना कहीं अपेक्षाएं थीं क्योंकि उसे एक बच्ची भी है जब इस घटना को 6 माह बीत गए आपको बताते चलें कि पहला काउंसलिंग लगभग फरवरी में हुआ था जब जुनैद नहीं आया और उधर से कोई भी सार्थक जवाब नहीं मिलने से आलिया अंदर ही अंदर अपने गम को अकेला झेलती रही आखिरकार जब वह अपने ऊपर किए हुए प्रताड़ना और लगातार दहेज की मांग को सहन नहीं कर पाई तो यह कदम उठा ली क्योंकि उसे लगा कि शायद अब मेरे लिए उसके दिल में कोई जगह बाकी नहीं है क्योंकि आलिया ने आखिर वक्त में अपनी सहेली से कुछ दिन पूर्व कुछ बातें शेयर की थी जिसमें जुनेद की अफेयर की भी बातें सामने आ रही थी और इस संबंध में कई बार घरेलू स्तर पर बातचीत कर समझाने के प्रयास भी किया गया था आखिरकार दहेज लोभियों से तंग आकर उसने जो रास्ता अपनाई उसके पास कोई और रास्ता उसके हिसाब से नहीं बचा था तो उसने अपनी जान देना ही बेहतर समझी और इसमें वह सफल भी हो गई पर अफसोस की बात यह है कि उसकी एक 25 माह की बेटी है कितनी डिप्रेशन में रही होगी कि वह अपनी बेटी के बारे में भी नहीं सोच पाई इधर पटना पुलिस ने इस घटना के बाद मृत शरीर को अपने कब्जे में लेकर पीएम के बाद घर वाले को सपुरद कर दिया था. जानकारी के अनुसार इस घटना का जिम्मेदार ससुराल पक्ष वालों को मानते हुए पटना पुलिस ने 304 बी के तहत दहेज मृत्यु का मामला दर्ज कर तीन लोगों को बिलासपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है सास ससुर पति तीनों के ऊपर दहेज मृत्यु दफा 304 बी के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। 

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

2 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

3 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

3 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

3 hours ago