बांधा बाजार| छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र, शिक्षक फेडरेशन छुरिया ने 22 अगस्त को एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय धरना रैली सांकेतिक प्रदर्शन के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार साहब व थाना प्रभारी को 20 अगस्त को ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक छुरिया के छग सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के ब्लाक अध्यक्ष कीरत कुमार गणवीर के नेतृत्व में पदाधिकारी व सदस्य सहित उपस्थित होकर प्रांतीय आह्वान पर शिक्षक समुदाय के विभिन्न लंबित मांगों, सेवा सुरक्षा, नौकरी बचाओ ट्रेट मुद्दे को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेंगे। विकासखंड छुरिया के सभी शिक्षक शनिवार को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की। ज्ञापन सौंपते समय राकेश कुमार खोब्रागढ़े, चेतन प्रसाद दुबे, नरेंद्र कुमार साहू, अश्वनी कुमार साहू, सुरेन्द्र कुमार घावडे, बनेश कुमार मेश्राम आदि उपस्थित थे।
राजनांदगांव : शिक्षक फेडरेशन आज करेगा प्रदर्शन …















Leave a Reply