राजनांदगांव : स्कूल-कॉलेज परिसर में 500 पौधे रोप कर देखभाल का लिया संकल्प …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव l पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा के क्षेत्र में रीड यूथ सोसायटी ने जिले में दोहरी मिसाल पेश की है। संस्था ने जिले के अलग-अलग स्कूल-कॉलेज परिसरों और सार्वजनिक स्थानों में वृहद स्तर पर पौध रोपण अभियान चलाकर 500 से ज्यादा पौधे रोपे। उन्होंने पौधों और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया। अभियान के तहत ग्राम सुंदरा, भेड़िकला, कांकेतरा, पारीकला, पदुमतरा, मरकामटोला, भैंसातरा के स्कूल परिसर में पौधे रोपे। भेड़िकला में प्रखर युवा मंडल की टीम ने अभियान में सहयोग किया।

पौधारोपण में स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक और विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। संस्था के सदस्यों, विद्यार्थियों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा पौधारोपण के साथ पौधों को बचाना भी उतना ही जरूरी है। पौध रोपण अभियान में विनोद टेंबुरकर, तोरण पटेल, साहिल देवांगन, चंद्रप्रकाश साहू, जितेंद्र साहू, योगिता कुंबले, सोनाली, हिना, शैल, सुरेंद्र, यशवंत सहित शिक्षक, विद्यार्थी, संस्था के सदस्य मौजूद रहे। भेड़िकला में प्रखर युवा मंडल से बसंत चंद्राकर, ईश्वर और सूर्यप्रकाश ने सहयोग किया।

पौधरोपण कर सुरक्षा के लिए जागरूक किया पौध रोपण अभियान के तहत विद्यार्थियों से अपने आसपास के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। युवाओं की टीम के द्वारा ग्रामीणों को भी बारिश के सीजन में ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपने और पौधों की सुरक्षा करने अपना सहयोग देने का आग्रह किया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों एवं आमजन में जागरूकता बढ़ाने के साथ अधिक से अधिक पौध रोपण कर जिले को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने का संदेश देना रहा।

See also  महतारी वंदन योजना की किस्त से सोनम साहू के चेहरे पर आई खुशी

युवाओं को मिली सराहना, प्रेरणादायक कार्यक्रम युवाओं की इस पहल की स्थानीय लोगों और स्कूल प्रबंधन ने सराहना करते हुए जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया। ग्रामीण युवाओं को अभियान से लगातार जोड़ा जा रहा है। टीम के युवाओं ने विगत दिनों पालक की जिम्मेदारी, पोषण, बाल विवाह, साइबर अपराध जैसे विषयों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरुक किया। ठंड के दिनों में गरीब बेसहारा लोगों को कंबल बांटने का काम, रक्तदान जैसे काम किए जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *