CG : मौसम इसी तरह बना रहेगा, छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों तक मानसून सक्रिय रहने का अनुमान …

CG : मौसम इसी तरह बना रहेगा, छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों तक मानसून सक्रिय रहने का अनुमान …

रायपुर: सावन माह के अंत तक छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. शुक्रवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर और मध्य क्षेत्रों के एक-दो स्थानों में अगले 7 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं. प्रदेश में मौसमी वर्षा सामान्य से 7 प्रतिशत कम रही है.भौगोलिक संदर्भ पिछले 24 घंटों में जगदलपुर में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने जानकारी दी कि अभी एक निम्नदाब का क्षेत्र उत्तर- पूर्व मध्यप्रदेश और उसके आसपास स्थित है. मानसून द्रोणिका माध्य समुद्रतल पर अमृतसर, मुजफ्फरनगर,कानपुर, निम्नदाब के क्षेत्र का केंद्र, डाल्टनगंज, दीघा और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण चक्र उत्तरी ओडिशा और उसके आसपास मौजूद है. मानसून की सक्रियता की अनुकूलता के कारण बारिश हो रही है. शनिवार को मौसम में किसी तरह का विशेष बदलाव होने की संभावना नजर नहीं आ रही है.

रायपुर शहर में शनिवार सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया है. आसमान में काले बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो रही है. 22 अगस्त को आसमान सामान्यतः बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राजपुर और बिहारपुर में 4 सेमी, डोंगरगढ़ में 3 सेमी, जनकपुर भरतपुर और दुर्ग में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा रेंगाखार कला, सारागांव, राजनांदगांव, साल्हेवारा, प्रेमनगर, पिपरिया, कोटाडोल, भैरमगढ़, गीदम, खरोरा, पसान, चांपा, केल्हारी, मोहला और घुमका में 1-1 सेमी बारिश हुई. छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शनिवार सुबह बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी और गरियाबंद में आकाशीय बिजली, 30 से 40 किमी की रफ्तार के साथ बारिश की संभावना है. इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है.

See also  बिहान से ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आत्मनिर्भरता का नया आधार, मछली पालन से बढ़ेंगे आजीविका के अवसर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *