राजनांदगांव : पुराना बस स्टैंड का जर्जर भवन टूटेगा गंज चौक परिसर में बनेंगी अब दुकानें …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव l महापौर मधुसूदन यादव ने नगर निगम आयुक्त जीआर मरकाम और तकनीकी अधिकारियों के साथ पुराना बस स्टैंड व गंज चौक स्थित व्यावसायिक परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों को गति देने और निगम की आय बढ़ाने के उद्देश्य से अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुराना बस स्टैंड परिसर का जायजा लेते हुए महापौर ने अत्यंत जर्जर हो चुके यात्री प्रतीक्षालय और भवन को तुरंत तोड़ने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सामान्य सभा में पारित निर्णय और बजट प्रावधान के अनुसार यहां सर्वसुविधायुक्त नया व्यावसायिक परिसर बनाया जाएगा। प्रथम चरण के लिए पुराने ढांचे को ढहाकर निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

मैनपावर बढ़ाकर जल्दी करें मरम्मत: गंज चौक व्यावसायिक परिसर के प्रथम तल पर व्यापारियों की मांग अनुसार दुकानें बनाने हेतु एस्टिमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए। महापौर ने कहा कि दुकानें बनने के बाद नीलामी प्रक्रिया से आवंटन होगा, जिससे निगम के राजस्व में वृद्धि होगी। मैनपावर बढ़ाकर जल्द से जल्द मरम्मत पूरी करने को कहा गया।

See also  CG : साइबर जागृति अभियान, 1800 विद्यार्थियों और नागरिकों को किया जागरूक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *