CG : दवाइयों और पोषण की चिंता हुई कम, प्रेमलता ने कहा- “मोर विष्णु भैया” ला धन्यवाद…

CG : दवाइयों और पोषण की चिंता हुई कम, प्रेमलता ने कहा- “मोर विष्णु भैया” ला धन्यवाद…

उत्तर बस्तर कांकेर । जिले के अघन नगर निवासी प्रेमलता शर्मा के लिए महतारी वंदन योजना की राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उनके जीवन में बुढ़ापे का सहारा बनकर सामने आई है। उन्हें अब तक योजना की 29 किश्तें प्राप्त हो चुकी हैं, जिसका उपयोग वे अपने पोषण और दवाइयों की जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। प्रेमलता शर्मा ने बताया कि उनके परिवार में चार सदस्य हैं। उनके बड़े बेटे ज्योतिष का कार्य करते हैं, जबकि छोटे बेटे मैकेनिक का काम करते हैं। उनके पति घर पर रहते हैं। ऐसे में महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि योजना से मिलने वाली राशि से वे अपनी जरूरी दवाइयां और पोषण संबंधी जरूरतें पूरी कर पाती हैं। यह राशि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ अपने दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में संबल देती है। महतारी वंदन योजना शुरू करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रेमलता शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को स्नेहपूर्वक “मोर विष्णु भैया” ला बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना से उन्हें आर्थिक मजबूती मिली है और बुढ़ापे में अपने छोटे-छोटे खर्चों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। प्रेमलता शर्मा जैसी अन्य माताओं के लिए महतारी वंदन योजना आर्थिक सहायता से बढ़कर सम्मान, आत्मनिर्भरता और भरोसे का संबल बन रही है।

See also  SECL गेवरा खदान को बड़ी सौगात, देश की पहली 21 क्यूबिक मीटर इलेक्ट्रो-हाइड्रोलिक फेस शावेल मशीन मिली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *