CG : अन्य प्रांत की मदिरा पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 4.5 लीटर विदेशी शराब जप्त

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, धारण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम द्वारा गौरेला विकासखंड के देवरगांव निवासी दीपक प्रसाद के निवास पर दबिश देकर उसके आधिपत्य से 25 पाव गोवा व्हिस्की जप्त की गई। जप्त विदेशी मदिरा की कुल मात्रा 4.5 लीटर है, जिस पर केवल मध्यप्रदेश राज्य में विक्रय हेतु वैध होने का उल्लेख अंकित था।

मामले में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इस कार्रवाई में प्रकरण कायम करते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई में वृत्त पेंड्रा प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक दीपक सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक हरिकिशन पटेल एवं आरक्षक इंद्रभान राठौर का योगदान रहा।

See also  CG : जिले में अब तक 863.3 मिमी औसत वर्षा की गयी दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *