CG : जिला स्तरीय शांति सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न…

CG : जिला स्तरीय शांति सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न…

जिले वासियों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द्र के साथ ईद मिलाद-उन-नबी एवं कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को मनाने की अपील की गई

बालोद, । कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रशासन द्वारा बालोद जिले के सभी धर्म, वर्ग एवं सम्प्रदाय के लोगों से बुधवार 26 अगस्त को ईद मिलाद-उन-नबी एवं शुक्रवार 04 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द्र के साथ मनाने की अपील की गई।

बैठक में इस दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उपायों के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर लकरा ने सभी समाज प्रमुखों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द्र के साथ इन दोनों पर्वों के आयोजन में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। बैठक में संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष, पुलिस एवं राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी एवं समाज प्रमुखगण उपस्थित थे।

See also  राजनांदगांव : जिले में अब तक 4750.4 मिमी वर्षा दर्ज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *