CG : रायपुर में गांजे से भरी स्कॉर्पियो पकड़ाई, लेकिन पुलिस ने नहीं लोगों ने पकड़ा …

CG : रायपुर में गांजे से भरी स्कॉर्पियो पकड़ाई, लेकिन पुलिस ने नहीं लोगों ने पकड़ा ...

रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ कार्रवाई के बीच बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने का मामला सामने आया है। डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक सफेद स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में गांजा बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो अचानक नाली में फंस गई, जिसके बाद वाहन चालक हड़बड़ा गया। चालक की संदिग्ध गतिविधियों को देखकर मोहल्लेवासियों को शक हुआ और उन्होंने गाड़ी को पकड़ लिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस द्वारा बरामद गांजे की मात्रा और आरोपियों से जुड़ी अन्य जानकारी की आधिकारिक पुष्टि की जा रही है।

See also  CG : बीज राखियों से सजेगा रक्षाबंधन, स्नेह के साथ मिलेगा हरियाली का संदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *