CG : नक्सली ठिकाने पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार बरामद …

CG : नक्सली ठिकाने पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार बरामद …

छत्तीसगढ़ के जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों द्वारा पूर्व में जंगलों और दुर्गम क्षेत्रों में छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक व अन्य सामग्री के डंप की बरामदगी के लिए लगातार एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं. भौगोलिक संदर्भ पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) रोहित शाह के मार्गदर्शन में आत्मसमर्पित नक्सलियों से प्राप्त अहम इंटेलिजेंस के आधार पर थाना भेज्जी क्षेत्र के ग्राम भंडारपदर व मुनुरकोंडा पहाड़ी-जंगल क्षेत्र में जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम द्वारा एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान संचालित किया गया. अभियान के दौरान 24 अगस्त को ग्राम भंडारपदर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए डंप का पता चला. संयुक्त टीम द्वारा डंप की सघन सर्चिंग करने पर ऑटोमेटिक हथियारों सहित विभिन्न देशी हथियार, बीजीएल लॉन्चर, बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और अन्य नक्सली उपयोगी सामग्री बरामद करने में सफलता मिली है.

See also  Durg : जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, विभिन्न विधाओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *