CG : पार्षद कार्यालय पर पथराव, कांच टूटा; महिला पर केस दर्ज …

CG : पार्षद कार्यालय पर पथराव, कांच टूटा; महिला पर केस दर्ज …

रायपुर: राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत झंडा चौक पंडरी स्थित पार्षद कार्यालय के बाहर गाली-गलौज और पथराव की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 324(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार, घटना 25 अगस्त 2026 की शाम लगभग 4:00 बजे की है। शिकायतकर्ता मनीष बेहरा ने बताया कि वे अपने भाई और झंडा चौक पंडरी के पार्षद कैलाश बेहरा के साथ ‘बेहरा ब्रदर्स सप्लायर’ नाम से बिल्डिंग मटेरियल की दुकान और पार्षद कार्यालय का संचालन करते हैं।

25 अगस्त की शाम जब मनीष कार्यालय के बाहर खड़े थे, उसी समय गीता बाई नाम की एक महिला वहां पहुंची। महिला ने स्थानीय पार्षद कैलाश बेहरा को संबोधित करते हुए अश्लील गालियां देनी शुरू कर दीं और कार्यालय पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर लगने से पार्षद कार्यालय के दरवाजे में लगा कांच टूट गया। घटना के वक्त मौके पर मौजूद मेहूल कुमार बेहरा ने भी इस पूरे वाकये को देखा। घटना के बाद शिकायतकर्ता ने थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

See also  CG : सीएम हेल्पलाइन से मजहर खान को मिली मदद, रोजगार पंजीयन का हुआ नवीनीकरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *