राजनांदगांव : विद्यार्थियों को सब्जी उत्पादन और कुक्कुट पालन की दी जानकारी…

डोंगरगांव , सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरगांव के कृषि संकाय के विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक व वास्तविक कृषि गतिविधियों से परिचित कराने के उद्देश्य से सोमवार को परमेश्वरी कृषि फार्म का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

इस दौरान कृषि संकाय प्रमुख अनमोल पगारे, राजेश्वरी देशमुख व हेमा साहू के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कृषि की विभिन्न विधियों को नजदीक से देखकर उनके बारे में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। प्रगतिशील किसान रामचंद्र देवांगन ने विद्यार्थियों को अपने फार्म की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

विद्यार्थियों को व्यावसायिक सब्जी उत्पादन, कुक्कुट पालन, पशुपालन, मछली पालन व सूअर पालन से संबंधित महत्वपूर्ण व व्यावहारिक जानकारियां प्रदान की।

See also  मोहला : प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने किसानों को करें प्रोत्साहित - कलेक्टर तनुजा सलाम - योजनाओं की जानकारी एवं किसानों को जागरूक करने बनाएं संयुक्त कार्ययोजना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *