राजनांदगांव : महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से प्रिया पाण्डेय की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव । महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को मिल रही नियमित आर्थिक सहायता उनके परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। राजनांदगांव निवासी श्रीमती प्रिया पाण्डेय के लिए भी योजना की 30वीं किस्त रक्षाबंधन के पर्व पर विशेष खुशी लेकर आई। उन्होंने योजना के तहत प्राप्त राशि का उपयोग रक्षाबंधन की तैयारियों में किया और इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्रीमती प्रिया पाण्डेय ने बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ समय पर स्वास्थ्य जांच और आवश्यक देखभाल के लिए प्रेरित किया जा रहा है। योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाओं को अपनी छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहूलियत मिल रही है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर महतारी वंदन योजना की किस्त से उन्हें काफी मदद मिली। इस राशि से उन्होंने त्योहार की तैयारियां की और अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन का पर्व खुशी से मनाएंगी। उन्होंने योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के हित में संचालित यह योजना उनके लिए आर्थिक संबल का माध्यम बनी है। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके स्वास्थ्य और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक सिद्ध हो रही है। श्रीमती प्रिया पाण्डेय ने कहा कि महतारी वंदन योजना से हमें आर्थिक सहायता के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी मिली है। रक्षाबंधन के अवसर पर मिली किस्त से त्योहार की तैयारियां अच्छे से कर पाई। इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार का हृदय से आभार व्यक्त की।

See also  राजनांदगांव : राशन दुकान संचालन के लिए 31 तक मंगाए आवेदन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *