CG : जिला पंचायत भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर 2 सितंबर को …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : कार्यालय जिला पंचायत द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत 20 अगस्त 2026 को आयोजित दस्तावेज परीक्षण में कुल 4 पदों के विरुद्ध 20 अभ्यर्थियों ने दस्तावेज परीक्षण कराया। इनमें विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक अनारक्षित के 1 पद के लिए 7, विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक अनुसूचित जनजाति के पद के लिए 5, क्षेत्रीय समन्वयक अनुसूचित जनजाति के 1 पद के लिए 4 तथा लेखापाल अनारक्षित के 1 पद के लिए 4 अभ्यर्थी शामिल हैं। इसके अलावा 8 अभ्यर्थियों ने ई-मेल के माध्यम से सूचना दी कि 20 अगस्त को अन्य जिले में विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक की परीक्षा होने के कारण वे दस्तावेज परीक्षण में उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने दस्तावेज सत्यापन के लिए अन्य तिथि निर्धारित करने का अनुरोध किया था। चयन समिति के निर्णय एवं विज्ञापन के नियम के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों में वरीयता क्रम के आधार पर एक पद के विरुद्ध 10 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के आगामी चरण कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाना है। फलस्वारूप दस्तावेज परीक्षण से वंचित पात्र अभ्यर्थियों को 2 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला पंचायत कार्यालय गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन कराने का अंतिम अवसर दिया गया है।

*2 सितंबर को ही होगी कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार*

     दस्तावेज परीक्षण के बाद 2 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे से सभी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार का आयोजन किया गया है। निर्धारित समय में उपस्थित पात्र अभ्यर्थियों में से पदवार एवं वर्गवार वरीयता क्रम के आधार पर एक पद के विरुद्ध 10 अभ्यर्थियों को नियमानुसार कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार में शामिल किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित दोपहर 12 बजे के बाद उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अग्रिम चरण में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार के बाद 2 सितंबर को ही अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की गई है।

See also  राजनांदगांव : कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *