गंडई पंडरिया , पैगम्बर हजरत मुहम्मद मुस्तफा सलअल्लाहुताला अलैह वसल्लम की पैदाइश के पाक मौके पर नगर में हर्षोल्लास के साथ जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया गया। इस अवसर पर जामा मस्जिद से भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बच्चों, बुजुर्गों सहित मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। जुलूस नगर के तिरंगा चौक, कोपेभांटा सहित अन्य प्रमुख मोहल्लों से गुजरा जहां जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। इस बीच समाज के लोगों ने नारे लगाए और नाता खां ने अपनी मधुर आवाज से पूरे माहौल को खुशनुमा बनाया।
तिरंगा चौक में जामा मस्जिद के पेश इमाम ने पैगम्बर इस्लाम की जीवनी बताते हुए कहा कि हजरत मुहम्मद दुनिया में शांति के मसीहा बनकर आए। उन्होंने ने हमेशा हर वर्ग के लोगों ने साथ दिया। जुलूस नगर के मोहल्लों से होता हुआ जामा मस्जिद में समाप्त हुआ। यहां पेश इमाम ने मुल्क और मिल्लत की खुशहाली, भाईचारा, अमन, चैन के लिए दुआ कराई। जिसके बाद इमाम ने परचम कुशाई की रस्म अदा की। इस अवसर पर जामा मस्जिद के सदर पूर्व नपं उपाध्यक्ष जावेद खान, अय्यूब कुरैशी, कलीम खान, यासीन नियाजी, शकील नियाजी, युसूफ खान, जाहिद खान, यावर नियाजी, मुशरान कुरैशी, असीर खान, परवेज मेमन, परवेज खान, मोइन खान, वारिस अली, यशब खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

















Leave a Reply