राजनांदगांव : नेशनल हाईवे पर घूम रहे 65 मवेशियों को पकड़ा और आश्रय स्थल पहुंचाया…

तुमड़ीबोड़ , नेशनल हाईवे पर लगातार हो रहे हादसे और गौवंश की मौत को रोकने के लिए तुमड़ीबोड़ के ग्रामवासियों, व्यापारी संघ ने पहल की है। हाईवे पर बेसहारा घूम रहे 65 मवेशियों को पकड़कर डिपो स्थित आश्रय स्थल पहुंचाया।

जहां पैरा, भूसा और पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। इस पहल से न केवल पशुओं को सुरक्षित ठिकाना मिला है, बल्कि रात के वक्त हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी बड़ी राहत मिलेगी। डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू ने ग्रामीणों और व्यापारी संघ के इस कार्य की प्रशंसा की। इस पहल को शासकीय गौशाला योजना से जोड़ने का हर संभव प्रयास किया जाएगा, ताकि व्यवस्था स्थायी रूप से संचालित हो सके।

पिछले एक महीने के भीतर तुमड़ीबोड़ से राजनांदगांव के बीच नेशनल हाईवे पर कई हादसे हुए हैं। इन दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में गौवंश की अकाल मृत्यु हो चुकी थी, जबकि कई वाहन चालक भी चोटिल हुए। स्थानीय लोगों ने खुद कमान संभालने का निर्णय लिया। इस अभियान में व्यापारी संघ अध्यक्ष अजय जैन, संरक्षक सुरेश जैन, उपाध्यक्ष लीलाधर साहू, हीरालाल सिन्हा, चूरामन साहू, अशोक जैन, धर्म जैन, ऋषि जैन, सरपंच भुवनेश्वरी साहू, वाणी विलास पटेल का सहयोग रहा।

See also  उद्यमिता की नई मिसाल बस्तर की महिलाओं ने तैयार की बिना शक्कर वाली ऑर्गेनिक काजू-कतली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *