CG : गैस सिलेंडर होम डिलीवरी ₹1030, खुद लाने पर ₹995; ऑनलाइन पेमेंट वालों को मिलेगा ₹35 रिबेट …

CG : गैस सिलेंडर होम डिलीवरी ₹1030, खुद लाने पर ₹995; ऑनलाइन पेमेंट वालों को मिलेगा ₹35 रिबेट …

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: जिला खाद्य अधिकारी द्वारा गैस सिलेण्डर के सभी उपभोक्ता को सूचित किया गया है कि गैस सिलेण्डर का होम डिलीवरी सेवा शुल्क के साथ कुल मूल्य 1030 रूपए है, जिसमें वितरक द्वारा घर पंहुच सेवा दी जाती है। यदि उपभोक्ता स्वयं गैस एजेंसी से गैस सिलेण्डर लेने जाते है तो वास्तविक मूल्य 995 रूपए ही देय होगा। यदि उपभोक्ता ऑनलाईन राशि पूर्व से 1030 रूपए जमा कर चुका है, तो वे 35 रूपए छूट (रिबेट) की राशि गैस सिलेण्डर लेने जाने पर वितरक एंजेसी से प्राप्त कर सकते हैं। उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर पर प्राप्त डीएसी क्रमांक को गैस सिलेण्डर रिफिल डिलेवरी के उपरांत ही वितरक को राशि प्रदाय करें। शिकायत की स्थिति में इंण्डेन गैस कम्पनी के सेल्स ऑफिसर राहुल देवांगन के मोबाईल नम्बर 7828842315 पर शिकायत दर्ज करा सकते है।

See also  महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *