CG : जंगल से नक्सल सामग्री और पैंगोलिन की छाल बरामद, सुरक्षाबलों की कार्रवाई …

CG : जंगल से नक्सल सामग्री और पैंगोलिन की छाल बरामद, सुरक्षाबलों की कार्रवाई …

कांकेर: जिले के नक्सल प्रभावित थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के ग्राम मोरखण्डी के जंगल-पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सल डम्प से वन्य जीव पैंगोलिन के शल्क (छाल) समेत नक्सली सामग्री बरामद की गई है। बरामद पैंगोलिन शल्क का वजन करीब 3.5 किलोग्राम बताया गया है। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस टीम ने सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त रूप से सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम मोरखण्डी के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में छिपाकर रखे गए नक्सल डम्प का पता चला।

सुरक्षा बलों ने मौके से एक स्टील टिफिन बरामद किया, जिसमें वन्य जीव पैंगोलिन का शल्क लगभग 3.5 किलोग्राम भरा हुआ था। इसके अलावा अन्य नक्सली सामग्री भी जब्त की गई है। बरामद सामग्री को सुरक्षित रूप से थाना छोटेबेठिया लाकर विधिवत कार्रवाई की गई। पैंगोलिन के शल्क मिलने की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। मामले में वन विभाग और पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। सुरक्षा बल यह भी पता लगाने में जुटे हैं कि पैंगोलिन शल्क को नक्सलियों ने किस उद्देश्य से रखा था और इसके पीछे किसी तस्करी नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है।

कांकेर पुलिस ने बताया कि नक्सल प्रभावित और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी रहेगा। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता के साथ सघन सर्चिंग की जा रही है।

See also  हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों की कलाई पर बांधी राखी, दिया शांति और विश्वास का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *