CG : यूथ सिख सेवा कमिटी ने मंगल सिंह का अंतिम संस्कार कराया …

CG : यूथ सिख सेवा कमिटी ने मंगल सिंह का अंतिम संस्कार कराया …

भिलाई । कांट्रेक्टर कॉलोनी निवासी मंगल सिंह का 26 अगस्त को बीमारी के चलते निधन हो गया। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजन उनके अंतिम संस्कार में असमर्थ थे। ऐसे समय में यूथ सिख सेवा समिति भिलाई ने आगे बढ़कर मृतक का अंतिम संस्कार सम्मानपूर्वक कराने की जिम्मेदारी निभाई।

जानकारी के अनुसार मंगल सिंह वाहन में हेल्परी का काम करते थे। उनके परिवार में बुजुर्ग पिता, छोटी बहन, विधवा बहन और छोटा भाई हैं, जिसके पैर में दुर्घटना के कारण प्लेट लगी हुई है। परिवार की स्थिति की जानकारी 27 अगस्त की सुबह यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के हेल्पलाइन नंबर पर मिली। इसके बाद समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह को मामले की जानकारी दी गई।

अध्यक्ष के निर्देश पर समिति के सदस्यों ने परिवार की मदद के लिए पहल की और मंगल सिंह का रामनगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ कराया। समिति के इस सेवा कार्य से जरूरतमंद परिवार को कठिन समय में बड़ी राहत मिली।

यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि समिति लगातार जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सेवा कार्य कर रही है। यूथ सिख सेवा समिति भिलाई एवं सर्व समाज कल्याण समिति ने भिलाई के हर जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी के आसपास कोई लावारिस मृतक या ऐसा परिवार मिले, जो आर्थिक अथवा अन्य कारणों से अंतिम संस्कार करने में सक्षम नहीं है, तो इसकी जानकारी समिति को दी जा सकती है।
ज़्यादा जानें

समिति की ओर से ऐसे जरूरतमंदों के मृत शरीर का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया जाएगा। इसके लिए समिति के हेल्पलाइन नंबर 9755212855 पर संपर्क किया जा सकता है।

See also  राजनांदगांव : बारिश के बाद फिर एक बार तहसील कार्यालय लबालब…

“जिनका कोई नहीं, उनका यूथ सिख सेवा समिति भिलाई” के संकल्प के साथ समिति लगातार मानव सेवा में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *