राजनांदगांव : खिलाड़ियों की तस्वीरों को दोबारा रंग-रोगन की जरूरत…

राजनांदगांव | शहर में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई चित्रकारी रखरखाव के अभाव में फीकी पड़ने लगी हैं। बारिश और मौसम की मार से कई तस्वीरों का रंग उड़ गया है। कुछ हिस्सों में पेंट उखड़ने लगा है। प्रतिभाओं की तस्वीरें युवाओं को प्रेरणा देने यह चित्रकारी की गई है।

लेकिन वर्तमान में आकर्षण कम हो गया। इन चित्रों की सफाई और रंग-रोगन कराया जाना चाहिए। इससे शहर की सुंदरता बढ़ने के साथ खिलाड़ियों के सम्मान और नई पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करने का उद्देश्य भी कायम रहेगा।

See also  मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बालिका गृह की बेटियों के साथ सुनी ‘मन की बात’ ’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *