राजनांदगांव : ट्रक ने बाइक को चपेट में लिया, पहिए में दबा, मौत…

राजनांदगांव , हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर चौक में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गिरकर ट्रक के पहिए में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा मृतक का भतीजा गंभीर रुप से घायल है।

हादसा शुक्रवार शाम 4 बजे के करीब हुआ। जानकारी मुताबिक अंबागढ़ चौकी ब्लाक के ग्राम नादिया में रहने वाले 60 वर्षीय पंचराम निषाद अपने भतीजे सागर नंदेश्वर (30) के साथ पेंड्री बस्ती में रहने वाले रिश्तेदार के घर पूजा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। दोनों बाइक से पेंड्री के ठीक पहले ट्रांसपोर्ट नगर चौक में पहुंचे थे।

तभी उन्हें नागपुर की दिशा से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेडई 0824 के चालक ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में पंचराम बाइक से गिरकर सीधे ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। वहीं सागर नंदेश्वर को भी चोंटे आई है। जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्रतिबंध के बाद भी शहर में घुस रहे ट्रक पुलिस ने शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के एंट्री पर प्रतिबंध लगा रखा है। ट्रांसपोर्ट नगर चौक से ही ट्रकों को लखोली बाइपास में डायवर्ट होना हैं। लेकिन ट्रक चालकों की मनामनी जारी है। इसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। कुछ दिन पहले भी आरके नगर चौक में ट्रक की चपेट में आने से एक शिक्षिका की मौत हो गई थी।

See also  CG : नीट पीजी परीक्षार्थियों की बढ़ी परेशानी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *