राजनांदगांव : भाई-बहनों ने संस्कार रक्षा का लिया संकल्प…

राजनांदगांव , प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजनांदगांव के ज्ञान मानसरोवर में रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सेवाकेंद्र से जुड़े करीब 800 भाई-बहन सुबह 7 बजे तक ज्ञान मानसरोवर पहुंच गए थे। कार्यक्रम में रक्षा सूत्र बांधकर आध्यात्मिक मूल्यों, पवित्रता और श्रेष्ठ संस्कारों की रक्षा का संकल्प कराया गया। सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी ने सभी को ईश्वरीय महावाक्य सुनाए।

उन्होंने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व और परमात्मा शिव की ओर से दी गई शुभ प्रेरणाओं का वाचन करते हुए आत्मिक स्मृति, पवित्रता और सकारात्मक संकल्पों के साथ जीवन जीने का संदेश दिया। इसके बाद परमात्मा शिव को भोग अर्पित किया गया और भाई-बहनों को रक्षा सूत्र बांधा गया। पूरे आयोजन के दौरान भाईचारे, प्रेम, आत्मीयता और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण रहा।

कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, पार्षद राजा माखीजा, पार्षद नरेंद्र साहू, पूर्व पार्षद गुरुमुखदास वाधवा, अमलेन्दु हाजरा, नरेंद्र लोहिया, प्रो. कृष्णकुमार द्विवेदी, दिनेश भट्टर, भागचंद सोमानी, हेमंत तिवारी, सुभाष अग्रवाल, महेश जॉनी, हरीश गांधी, पत्रकार ईश्वर साहू, बंटी जैन, गजेंद्र साहू, अल्का जॉनी, रूपाली गांधी, दीपाबाई सोमानी, पायल साहू उपस्थित रहे।

प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ स्नेह मिलन रक्षाबंधन के अवसर पर शाम 7 बजे लालबाग स्थित वरदान भवन में शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों के लिए रक्षाबंधन स्नेह मिलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रक्षाबंधन के आध्यात्मिक संदेश और वर्तमान जीवन में इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया। नागरिकों ने आयोजन की सराहना करते हुए प्रेम, शांति और सद्भावना का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई।

See also  CM विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- बिजली के निजीकरण को लेकर फैला रही भ्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *