अंबागढ़ चौकी , ग्राम पंचायत मुरेटीटोला के ग्राम भगवानटोला में साहू समाज के लिए पांच लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन के लिए विधायक इंद्रशाह मंडावी ने भूमिपूजन किया। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज विमल साहू ने स्वागत भाषण देते हुए विधायक के प्रति साहू समाज की ओर से आभार व्यक्त किया।
विधायक ने कहा कि गांवों का विकास और समाज की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में ग्रामीण अध्यक्ष रामप्रीत साहू, लता साव, रामेन्द्र गोआर्य, राजकुमार ध्रुव, पन्ना मेश्राम, विमल साहू, राशिद खान, लक्ष्मण विश्वकर्मा, पंकुराम ढलानिया, समारु साहू, सरिता साहू, कलाबाई कचलामें, गैंदलाल साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।














Leave a Reply