डोंगरगढ़ | आमगांव के विद्यालय प्रांगण में नव समिति गठन किया गया। अध्यक्ष के पद पर ग्राम अध्यक्ष योगेंद्र कुमार गजपाले, उपाध्यक्ष हीरालाल साहू, सचिव नवीन कुमार साहू, व्यवस्थापक योगिता सिन्हा, सह व्यवस्थापक पूर्णिमा साहू, संरक्षक हीरालाल नेताम, घसीया राम साहू, सह संरक्षक पद्मिनी सेन, सावित्री बाई साहू, देवेश्वरी साहू होंगे।
वहीं सदस्यों में उपेंद्र शेन्डे, उत्तम चंद्रवंशी, तोरण लाल साहू, संतोष कुमार साहू होंगे। सभी पदाधिकारियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य भोलाराम देवांगन, परीक्षा प्रभारी गणेशराम भोयर ने तिलक लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय की सभी दीदियां उपस्थित थीं। सभी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।














Leave a Reply