राजनांदगांव : दही हांडी की इनामी राशि से मंदिर निर्माण, बेसहारों की मदद…

राजनांदगांव , ग्राम सलोनी में श्रीराम भक्त युवा समिति के युवाओं ने धार्मिक आयोजन को सामाजिक सरोकार से जोड़ने की अनूठी पहल की है। करीब 100 युवाओं की सक्रिय टीम न केवल जिलेभर की गोविंदा उत्सव और दही-हांडी स्पर्धाओं में हिस्सा लेती है बल्कि उससे मिलने वाली इनामी राशि का उपयोग गांव के विकास कामों और धार्मिक आयोजिनों, बेसहारा गरीबों की सहायता में खर्च करती है। इसी पहल के तहत दही-हांडी प्रतियोगिता में जीती राशि से मंदिर का निर्माण कराया गया।

मंदिर की छत ढलाई में सहयोग किया। युवाओं की यह पहल गांव में आस्था के साथ सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल बन रही है। समिति के सदस्य धर्मेंद्र दास वैष्णव के अनुसार, ग्राम सलोनी में करीब 100 साल से गोविंदा उत्सव मनाया जा रहा है। गांव के युवा इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। जिले और प्रदेश की दही-हांडी स्पर्धा में हिस्सा लेते हैं। उन्होंने 2024 में करीब 71 हजार रुपए का इनाम जीता था। साल 2025 के जन्माष्टमी पर्व के दौरान 25 से ज्यादा दही-हांडी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

खेल से लेकर संस्कार तक युवाओं की टीम सक्रिय श्रीराम भक्त युवा समिति का काम केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है। समिति बच्चों को निशुल्क ट्यूशन, फिटनेस और योग, कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों का प्रशिक्षण देती है। युवाओं को पुलिस और आर्मी में भर्ती की तैयारी कराने फिजिकल ट्रेनिंग देते है।

गांव में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी गतिविधियां की जाती हैं। हालही में गांव में एक कन्या के विवाह में आर्थिक सहयोग किया। कन्या के माता-पिता का कुछ साल पहले निधन हो चुका है। गांव में आर्थिक रुप से गरीब बुजुर्गों की मदद करते है।

See also  राजनांदगांव : कौरिनभांठा स्कूल का भवन बदहाल मरम्मत कराने शिक्षा मंत्री से की मांग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *