राजनांदगांव : कार्यशाला में कहा- नशा मुक्त समाज होने पर ही संभव होगा आर्थिक विकास…

डोंगरगांव| छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की कार्यशाला हुई। समाज में नशे की बढ़ती समस्या और उसके सामाजिक-आर्थिक प्रभावों पर चर्चा की गई। संगठन की जिला अध्यक्ष तामेश्वर देवांगन ने कहा कि नशा मुक्त समाज से ही आर्थिक विकास संभव है।

जब तक हमारा समाज नशा मुक्त नहीं होगा, तब तक परिवारों की बचत, युवाओं की ऊर्जा और समाज की प्रगति अधूरी रहेगी। नशे से न केवल स्वास्थ्य खराब होता है, बल्कि घर की अर्थव्यवस्था भी चरमरा जाती है।

नशे के कारण परिवारों में गरीबी, घरेलू हिंसा और बेरोजगारी जैसी समस्याएं बढ़ रही है। यदि हम वास्तव में आत्मनिर्भर और समृद्ध समाज बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले हमें अपने घर, मोहल्ले और गांव को नशा मुक्त बनाना होगा। कार्यशाला में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और नशा मुक्ति अभियान को गांव-गांव तक ले जाने का संकल्प लिया।

See also  राजनांदगांव : हाईवे पर चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा युवक गिरफ्तार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *