मोहला : सीईओ ने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम पंचायत भवन का किया निरीक्षण…

मोहला , विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उज्ज्वल पोरवाल, जनपद पंचायत सीईओ शुभांगी गुप्ता ने शुक्रवार को दौरा कर शासकीय योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान छुरिया में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र, कुंजामटोला में कुक्कुट पालन इकाई, ग्राम पंचायत भवन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का निरीक्षण किया।

आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में सीईओ पोरवाल ने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। बाउंड्री वॉल और परिसर की साफ पर विशेष ध्यान देने को कहा। कुंजामटोला में महिला स्व-सहायता समूहों से चर्चा कर उन्होंने कुक्कुट पालन से हो रही आय की जानकारी ली और महिलाओं को अन्य आजीविका गतिविधियों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए।

वॉल पेंटिंग को अपडेट रखें: ग्राम पंचायत भवन में कार्यालयीन व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव और योजनाओं से संबंधित वॉल पेंटिंग को अपडेट रखने को कहा। प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही से मिलकर किश्त भुगतान की जानकारी ली, हितग्राही ने समय पर भुगतान मिलने की बात कही। सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे और कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता, समयबद्धता बनी रहे।

See also  महतारी वंदन से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, पूनम धावरिया ने मुख्यमंत्री को कहा—धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *